*शहर के सबसे बड़े ऑक्सीजोन का महापौर ने किया निरीक्षण*
- *गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्त निर्देश, जनप्रतिनिधियों के साथ किया विस्तृत अवलोकन*
रायगढ़।जूटमिल क्षेत्र स्थित कबीर चौक के समीप निर्माणाधीन शहर के सबसे बड़े ऑक्सीजोन का आज महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा क्षेत्र के पार्षदों एवं एमआईसी

सदस्यों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।महापौर श्री चौहान ने कहा कि यह ऑक्सीजोन शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध वायु उपलब्ध होगी।उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के यशस्वी वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि रायगढ़ में हो रहे बड़े-बड़े विकास कार्य उनकी दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम हैं। हम सभी जनप्रतिनिधि उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए केवल सहयोग की भूमिका निभा रहे हैं, ताकि शहर के विकास को और अधिक गति दी जा सके।महापौर जीवर्धन चौहान की सक्रियता और निरंतर मॉनिटरिंग से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में शहर में जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि यह ऑक्सीजोन आने वाले समय में शहर के लिए हरित क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनेगा और नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री पंकज कंकरवाल, श्री अशोक यादव, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्री त्रिवेणी डहरे, श्री आनंद भगत, पार्षद श्री यादराम साहू ,कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं नगर निगम के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।







